झारखंड को बड़ी उपलब्धि, दिलशिन के.के का राष्ट्रीय टीम कैंप में चयन
एवीसी कप की तैयारी के लिए चयनित हुए खिलाड़ी
झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिलशिन के.के का चयन भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 25 से 30 मार्च 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित होगा। इस उपलब्धि पर झारखंड वॉलीबॉल संघ ने खुशी जताई और खिलाड़ी को बधाई दी।
दुमका : झारखंड वॉलीबॉल संघ के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिलशिन के.के. (यूनिवर्सल ) का चयन भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के कोचिंग कैंप हेतु किया गया है। अमित कुमार अध्यक्ष दुमका ज़िला वॉलीबॉल संघ ने बताया की यह कोचिंग कैंप आगामी 25 मार्च से 30 मार्च 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा, जो कि एवीसी कप फोर मेन (20–28 जून 2026) की तैयारी के लिए आयोजित हो रहा है।

इनके चयन पर झारखंड बॉलीबाल संघ के चेयरमैन सुबोध कान्त सहाय,अध्यक्ष आर के आनंद,सचिव उत्तम राज, एक्जेक्यूटिव उपाध्यक्ष, एक्जेक्यूटिव उपाध्यक्ष,विश्वनाथ सिंह,एस एम. हासमी, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, प्रमोद कुमार, भास्कर राव, संजय कुमार, संजय कुमार ठाकुर भोला प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सी. के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, अमित कुमार, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो० अनवर, गोपाल राम, जी० मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो० राजा, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, अजय अखौरी, प्रवीण कुमार मिश्रा, तथा झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने तीनों पदाधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
