Palamu News : विश्व हिंदू परिषद 19 मार्च को निकालेगी भारतीय नववर्ष पर शोभा यात्रा
शोभा यात्रा का एकत्रीकरण गीता भवन प्रांगण में सुबह 10 बजे होगा
विश्व हिंदू परिषद, पलामू जिला समिति 19 मार्च 2026 को भारतीय नववर्ष के अवसर पर नगर में शोभा यात्रा का आयोजन करेगी। यात्रा का एकत्रीकरण गीता भवन में सुबह 10 बजे होगा और यह नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पर समाप्त होगी।
पलामू : जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद, जिला समिति पलामू का एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद के द्वारा भारतीय नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानि, दिनांक 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को नगर के मुख्य मार्गों पर एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, जिला मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा इत्यादि की सहभागिता रही।
