झारखंड का हेल्थ सिस्टम वेंटिलेटर पर, मंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त: प्रतुल शाहदेव

डॉक्टरों और नर्सों के हजारों पद रिक्त, कैसे होगा इलाज?

झारखंड का हेल्थ सिस्टम वेंटिलेटर पर, मंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त: प्रतुल शाहदेव
(प्रतुल शाहदेव फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की जर्जर स्वास्थ्य प्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य का चिकित्सा तंत्र पूरी तरह 'वेंटिलेटर' पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर 14 जिलों में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे रक्त के लिए तड़प रहे हैं और बच्चों को बिना जांच के संक्रमित खून चढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिक्शा चलाकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं। शाहदेव ने विशेषज्ञों और नर्सों के 70% से 80% खाली पदों को भरने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज राज्य की पूरी स्वास्थ्य प्रणाली वेंटिलेटर पर चली गई है। एक तरफ 14 जिलों में थैलेसीमिया से पीड़ित सैकड़ों बच्चे खून के इंतजार में तड़प रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों की भारी कमी है। स्वीकृत पदों के मुकाबले हजारों पद खाली पड़े हैं। 60% विशेषज्ञ डॉक्टर के पद रिक्त हैं। बड़े सरकारी अस्पताल में 70% से 80% तक नर्सों की कमी है। 3000 के आसपास पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है। कई जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता न के बराबर है। कई हेल्थ सेंटर में पैरासिटामोल जैसी गोलियां भी नहीं है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि थैलेसीमिया पीड़ित मासूम बच्चों को सुरक्षित रक्त तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे भी गंभीर बात यह है कि राज्य में लापरवाही की हद तब पार हो गई जब बच्चों को जांच के बिना एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया। दोषी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों कोई नौकरी से बर्खास्त तक नहीं किया गया। यह केवल एक गलती नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता और लापरवाही का जीवंत उदाहरण है। प्रतुल ने आगे कहा कि राज्य का ब्लड बैंक सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है। खून की भारी कमी के कारण मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।

प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में है, तब मंत्री जी रिक्शा चलाकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं। जनता जानना चाहती है कि क्या स्वास्थ्य मंत्री अब रिक्शा से ही सरकारी अस्पतालों में ब्लड भी पहुंचाएंगे? उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत राज्य में डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली करे, ब्लड बैंक व्यवस्था को दुरुस्त करे और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष आपात योजना लागू करे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत
Dumka News: जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान, जल अर्पण दिवस का आयोजन
Dumka News: समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
Dumka News: कोयला खदानों के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम की बड़ी कार्रवाई
Pakur News: नगर परिषद की बड़ी बैठक, त्योहारों को लेकर तैयारी तेज
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में पंचायत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: 15वें वित्त आयोग की राशि को लेकर सख्ती बढ़ी, समयबद्ध खर्च पर जोर
Pakur News: दो दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम 
Ramgarh News: कमता बरवाटांड में श्री श्री 108 तीन दिवसीय शिव हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
Koderma News: चंदवारा थाना परिसर में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Koderma News: ध्वजाधारी महोत्सव का आयोजन हो: डॉ नीरा यादव
Koderma News: भारतीय स्टेट बैंक ने दो लाख व चालीस लाख सहायता राशि दिया