Dumka News: समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
सेविका और सहायिका के रिक्त पदों को भरने का निर्देश
दुमका समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई। उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की धीमी प्रगति पर संबंधित सीडीपीओ के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आधार संबंधी लंबित मामलों को तुरंत सुलझाने का निर्देश दिया। साथ ही, योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभुकों तक पहुँचाने के लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाने पर बल दिया।
दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने को कहा। साथ ही अप्रैल माह में संभावित सेवानिवृत्ति को ध्यान में रखते हुए नए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की तैयारी समय से करने का निर्देश दिया।

