Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक

सेक्टर-11 में स्थापित होगा भव्य और गौरवशाली कृतज्ञता पार्क

Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों के त्याग और सहयोग को सम्मान देने के लिए सेक्टर-11 में "कृतज्ञता पार्क" की स्थापना का निर्णय लिया है। यह पार्क उन लोगों के प्रति एक स्थायी स्मारक होगा जिन्होंने संयंत्र की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रबंधन के अनुसार, यह पार्क उद्योग और समाज के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को सामुदायिक सहभागिता की प्रेरणा देगा।

बोकारो: इस्पात संयंत्र को अपने स्थापना काल से ही स्थानीय निवासियों का निरंतर सहयोग, विश्वास और सहभागिता प्राप्त होती रही है। संयंत्र की आधारशिला से लेकर आज तक की प्रगति यात्रा में इस क्षेत्र के लोगों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय रहा है। उनकी प्रतिबद्धता, त्याग और सकारात्मक सहयोग के परिणामस्वरूप ही संयंत्र आज राष्ट्रीय औद्योगिक परिदृश्य में एक सशक्त स्थान प्राप्त कर सका है। संयंत्र प्रबंधन स्थानीय समुदाय की इस भूमिका के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है। 

इसी भाव को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा सेक्टर-11 में “कृतज्ञता पार्क” की स्थापना की पहल की गई है। यह पार्क उन निवासियों के सम्मान में एक स्थायी स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा, जिन्होंने बोकारो इस्पात संयंत्र के निर्माण एवं विकास में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान दिया।कृतज्ञता पार्क” केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि उद्योग और समाज के बीच सुदृढ़ संबंधों का प्रतीक होगा। यह भावी पीढ़ियों को भी यह स्मरण कराएगा कि किसी भी औद्योगिक उपलब्धि के पीछे स्थानीय समुदाय की सहभागिता और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संयंत्र प्रबंधन विश्वास व्यक्त करता है कि भविष्य में भी स्थानीय समुदाय का सहयोग और विश्वास इसी प्रकार बना रहेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास और प्रगति को नई दिशा मिलेगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  
Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा
सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक
Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक
Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल