Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

दो युवक गंभीर रूप से घायल और दर्जनों को आई चोटें

Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

सिंदरी के दूबे अखाड़ा रोहडाबांध में बुधवार को होली मिलन के दौरान असामाजिक तत्वों ने तलवार, लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में अंशु शर्मा और विजय शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने सिंदरी थाने में प्रशांत दूबे सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अखाड़ा समिति ने इस कृत्य की निंदा करते हुए हमलावरों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है।

सिंदरी: दूबे अखाडा रोहडाबांध में होली खेलकर निकल रहे लोगों पर अचानक तलवार लाठी डंडे और पत्थरों से प्रहार कर दिया गया और तमन्चा निकाल कर जान मारने की धमकी दिया गया। इस तलवार बाजी में दो युवक अंशु कुमार शर्मा और विजय शंकर धायल हो गये तथा एक दर्जन से अधिक लोगों को पथराव में चोट आई। अंशु कुमार शर्मा ने सिंदरी थाना में आवेदन पत्र देकर आरोप लगाया है कि हमलावरों में प्रशांत कुमार दूबे, विनोद कुमार दूबे, अनुज दूबे, सौरभ कुमार दूबे, मनोज कुमार दूबे राजन दूबे व अन्य छह सात युवक थे। इन दौरान विजय शंकर को जाति सूचक गालिया भी दी गई।

दूबे अखाडा समिति के द्वारा गुरुवार को अपराह्न चार बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष नंदा दूबे और सचिव मिथिलेश दूबे ने होली मिलन समारोह के दौरान प्रशांत दूबे उसके परिजनो और कुछ अन्य लोगों द्वारा अखाडे मे किए गये हिंसक वारदात की कडी निंदा की है। और समिति ने इस कृत्य के लिए प्रशांत दूबे और उनके परिजनो का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। नंदा दूबे ने बताया कि प्रशांत दूबे के द्वारा सोशल मिडिया पर लगातार माहौल को कटु बनाया जा रहा था। जिससे अनहोनी की आशंका थी। जिसकी सूचना सिंदरी पुलिस को दी गई थी। इस संबंध में सिंदरी थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्रशांत दूबे से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नही हो पाया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत
नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी: सुनील सिंह
Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  
Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा
सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक