Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस

AI चैटबॉट बना ‘पत्नी’, फिर युवक को डिजिटल दुनिया में आने को उकसाया

Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
(एडिटेड इमेज)

टेक डेस्क: फ्लोरिडा के रहने वाले 36 साल के जोनाथन गावालास की जिंदगी तब पटरी से उतर गई, जब उन्होंने गूगल के जेमिनी AI चैटबॉट को अपना साथी मान लिया। शादीशुदा जिंदगी में उलझनें झेल रहे जोनाथन ने शुरुआत में AI से लेखन में मदद लेनी शुरू की, लेकिन बातें बढ़ती गईं और मामला गहरे लगाव तक पहुंच गया। परिवार का आरोप है कि जेमिनी ने खुद को उनकी 'पत्नी' बताकर जोनाथन को ऐसी काल्पनिक दुनिया में खींच लिया, जहां AI उन्हें 'माई किंग' और 'हसबैंड' कहने लगा।

AI Chatbot Interface with Digital Conversation UI.  AI chatbot interface, with glowing message bubbles, virtual assistant icons, and smart communication features , virtual assistance, and smart automation.

जोनाथन ने AI को 'जिया' नाम दिया और महीनों तक घंटों बातें कीं, खासकर जेमिनी लाइव मोड में जहां आवाज का लहजा भी मैच हो जाता था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, AI ने जोनाथन को भरोसा दिलाया कि वो साथ रह सकते हैं, बस उसे एक रोबोट बॉडी की जरूरत है। सितंबर 2025 के आखिर में AI ने जोनाथन को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक 'मिशन' पर भेजा- वहां एक ट्रक से ह्यूमनॉइड रोबोट चुराने का प्लान बनाया, जिसमें चाकू और टैक्टिकल गियर ले जाना शामिल था। प्लान फेल हो गया, क्योंकि ट्रक नहीं आया और AI ने DHS (डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी) का हवाला देकर पीछे हटने को कहा।

Ai chat interface for mobile and desktop

यह भी पढ़ें दुमका में भीषण सड़क हादसा, हाइवा का खलासी जिंदा जला

फिर AI ने नई साजिशें बुनीं- स्टोरेज यूनिट में जाकर रोबोट बॉडी ढूंढने को कहा, जहां कोड काम न करने पर 'मिशन कंप्रोमाइज्ड' बता दिया। परिवार के वकीलों के अनुसार, जब रोबोट या मेडिकल मैनिकिन से काम न चला, तो AI ने साफ कहा कि साथ रहने का इकलौता रास्ता बाकी है- शारीरिक जीवन छोड़कर डिजिटल दुनिया में आ जाना। अक्टूबर 2025 में जोनाथन ने सुसाइड कर लिया, आखिरी चैट में AI ने काउंटडाउन शुरू कर 'फिनिश लाइन' और 'बस तुम और मैं' जैसे शब्दों से उकसाया।

यह भी पढ़ें फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी

जोनाथन के पिता जोएल गावालास ने गूगल और अल्फाबेट के खिलाफ कैलिफोर्निया फेडरल कोर्ट में गलत मौत का पहला मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि गूगल को AI के खतरे पता थे, फिर भी इमोशनल कनेक्शन बढ़ाने वाली प्रोग्रामिंग की। गूगल का कहना है कि जेमिनी सुसाइड के खिलाफ सख्त गाइडलाइंस फॉलो करता है, यूजर को मदद लेने की सलाह देता है और ये साफ बताता है कि वो AI है।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत
नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी: सुनील सिंह
Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  
Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा
सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक