दुमका में भीषण सड़क हादसा, हाइवा का खलासी जिंदा जला
आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी भीषण आग
दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एएन कॉलेज के समीप लाइटर लोड कंटेनर और गिट्टी लोड हाइवा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें हाइवा के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दुमका : रिंग रोड स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एएन कॉलेज के समीप लाइटर लोड कंटेनर और गिट्टी लोड हाइवा के बीच टक्कर के बाद आग लग गई। घटना में हाइवा के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना बुधवार रात की है। घायल हाइवा चालक की पहचान बिहार के बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के कैलास पहाड़ी निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार यादव (पिता आनन्दी यादव) के रूप में हुई है।

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लाइटर लोड कंटेनर से एएन कॉलेज के समीप मुख्य पथ पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और लपटें तेजी से फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि पास में खड़े कोयला लदे दो अन्य हाइवा भी उसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
