Chaibasa News : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाइक को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

Chaibasa News : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

साकची गोलचक्कर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभ्रज्योती नंदी के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर में निजी कंपनी में कार्यरत था और पार्ट टाइम में जोमैटो डिलीवरी का कार्य करता था।

पूर्वी सिंहभूम : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत साकची गोलचक्कर के पास गुरुवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परशुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला निवासी शुभ्रज्योती नंदी के रूप में हुई है। वह आदित्यपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और पार्ट टाइम में ज़ोमैटो में डिलीवरी का काम भी करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 19 फरवरी 2026 की रात करीब 11:10 बजे की है। शुभ्रज्योती नंदी अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान साकची गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता करुण चंद्र नंदी ने शुक्रवार को साकची थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और उनके पुत्र को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुभ्रज्योती परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसी की आय से पूरा परिवार चलता था। परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement