Chaibasa News: सड़क हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

108 एम्बुलेंस बुलाकर तुरंत घायलों को भेजा गया अस्पताल

Chaibasa News: सड़क हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाते पत्रकार

चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद पत्रकारों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। झींकपानी-चाईबासा मार्ग पर बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के बाद पत्रकारों ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी से आगे बढ़कर सामाजिक दायित्व निभाते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की। झींकपानी-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कूदाहातू नीमडीह पुल के पास रविवार को हुए इस हादसे में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में पत्रकारों की सक्रिय भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी से चाईबासा की ओर आ रहा एक छोटा हाथी (टाटा मैजिक) वाहन, जिसे मोटू माझी चला रहे थे, विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया। वाहन में शमीम अंसारी सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विजय महतो और मनमोहन महतो, दोनों निवासी खरसावां, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने सिर्फ खबर कवरेज तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि घायल लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और घायलों को तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने के बाद भी पत्रकारों ने घायलों को इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने में मदद की।

इस दौरान महुआ खबर और इंग्लिश डेली चॉइस टाइम्स से प्रकाश कुमार गुप्ता, न्यूज़ 11 से रोहन निषाद, एवेन्यू मेल से मानस घोष तथा दैनिक भास्कर डिजिटल से बसंत करवा ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Read More.. चाईबासा में बड़ा हादसा: बाजार से लौट रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार युवक कई मोटरसाइकिलों के साथ तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने पर उनकी बाइक गलत दिशा में आ गई और छोटा हाथी वाहन से टकरा गई। हादसे में विजय महतो और मनमोहन महतो को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें हाथ-पैर टूटने और सिर में चोट शामिल है। वहीं मोटू माझी और शमीम अंसारी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Read More.. Chaibasa News: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी बरामदगी

घटना की सूचना मिलते ही टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Read More.. बरही में ट्रक की चपेट में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला