Chaibasa News: एक दिन पहले खरीदार, अगले दिन बना चोर, भरोसा जीतकर उड़ा ले गया 23 लाख की गहने

दुकान में अकेले मौजूद था दुकानदार का बेटा

Chaibasa News: एक दिन पहले खरीदार, अगले दिन बना चोर, भरोसा जीतकर उड़ा ले गया 23 लाख की गहने

पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े करीब 23 लाख रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और दुकानदार के बेटे को बातचीत में उलझाकर सोने से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गया।

पूर्वी सिंहभूम: शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक शातिर युवक ने बेहद चालाकी से ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के सामने विश्वनाथ ज्वेलर्स दुकान में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Chaibasa News: एक दिन पहले खरीदार, अगले दिन बना चोर, भरोसा जीतकर उड़ा ले गया 23 लाख की गहने
दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बाहर थे और दुकान पर उनका बेटा अभिजीत मौजूद था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और गहने दिखाने को कहा। अभिजीत उसे अलग-अलग आभूषण दिखाने लगा। बातचीत के दौरान युवक ने उसे अपने झांसे में उलझा लिया और मौका देखकर सोने से भरा एक डिब्बा चुपचाप लेकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद अभिजीत को शक हुआ। जब उसने सामान की जांच की तो एक डिब्बा गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि वही युवक गहनों से भरा बॉक्स लेकर निकल गया।

दुकानदार के अनुसार चोरी हुए गहनों का वजन करीब 160 से 170 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 23 से 24 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी दुकान पर आया था और छोटे-मोटे गहने खरीदकर दुकानदार का भरोसा जीत चुका था। मंगलवार को वह दोबारा आया और इसी विश्वास का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मामले को लेकर डीएसपी बचनदेव कुचुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Koderma News: संस्कारों की खुशबू और वैदिक मंत्रोच्चार: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नए सत्र का 'मंगल' आगाज़ Koderma News: संस्कारों की खुशबू और वैदिक मंत्रोच्चार: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नए सत्र का 'मंगल' आगाज़
बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में महिला की मौत, बेटी घायल
Dumka News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली, सहियाओं को किया सम्मानित
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम को मिला नया कोच
MECON Limited भर्ती 2026: रिक्त पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन
Pakur News: मोंगला बांध काली मंदिर में भव्य चैती पूजा, 100 साल पुरानी परंपरा कायम
Bokaro News: ट्रेजरी घोटाला: ₹3.15 करोड़ की गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, अकाउंटेंट गिरफ्तार
Dumka News: AISMJWA की बड़ी बैठक, नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास
Giridih News: उत्कृष्ट विद्यालय में नई छात्राओं का जोरदार स्वागत, शिक्षा को लेकर मिला नया संकल्प
शहरी स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट
ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ बना नंबर-1, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें