Dumka News: समाहरणालय सभागार में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न पंचायतों से आईं जल सहियाओं ने बेबाकी से रखे अपने विचार

Dumka News: समाहरणालय सभागार में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित
(फोटो)

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में दुमका समाहरणालय में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में 'जल महोत्सव' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल सहियाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और योजनाओं के रख-रखाव में आने वाली चुनौतियों को साझा किया। उपायुक्त ने "हर घर जल" लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जल सहियाओं की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों व सहियाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।

दुमका: विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जल सहियाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आई जल सहियाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, योजनाओं के रख-रखाव एवं संचालन से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। जल सहियाओं ने विशेष रूप से योजनाओं के स्व-रखरखाव में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला, जिस पर उपायुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनज़र सभी जल स्रोतों एवं योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि आप सभी के सतत प्रयासों से “हर घर जल” का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सका है। उपायुक्त ने जल सहियाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान जल स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबर एवं जल सहियाओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सामूहिक शपथ ग्रहण कर जल संसाधनों के संरक्षण हेतु संकल्प लिया।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग
koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें