Giridih News : भाकपा माले ने मनाया भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

Giridih News : भाकपा माले ने मनाया भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस

गावां के हटिया मैदान में भाकपा माले ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र में बदलाव के लिए संगठन मजबूत करने की अपील की।

गिरिडीह : गावां हटिया मैदान में सोमवार को भाकपा माले ने भगत सिंह, सुखदेव  व राजगुरू के शहीद होने के दिवस को शहादत दिवस के रूप में मनाया। मौके पर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक राजकुमार यादव व धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र में माइका को उद्योग का दर्जा दिलाने ,गदर पावर प्लांट चालू करने, सहित बेहतर शिक्षा ,स्वास्थ्य व सड़क के लिए कभी स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी, सांसद अन्नपूर्णा देवी की जुबान नही खुलती है। दोनों जनप्रतिनिधियों को आवंटित लगभग सत्तर करोड़ रुपये कहाँ खर्च किये गए इसका भी जवाब उनके पास नही है। यादव ने कहा कि यहां के दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक को एक होना होगा तभी बदलाव होगा।

यादव ने धनवार विधानसभा में पांच हजार सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अपील की। सभा को नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया, जिप सदस्य पवन चौधरी,, प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, नागेश्वर यादव, अखलेश यादव, मुन्ना राणा, गणेश यादव  सहित कई लोगों ने संबोधित किया ।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश