Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
बीजीआर कंपनी से कोयला लोड कर रेलवे रेक पॉइंट जा रहा था वाहन
By: Anjali Sinha
On
गोपीकांदर: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर बाजार हनुमान मंदिर के समीप कोयला लदा हाइवा का चक्का अचानक ब्लास्ट हो जाने से टायर में धुआं निकलते हुए आग लग गई। जिससे चालक ने बहादुरी दिखाते हुए वाहन को खड़ा कर दिया। बाजार के नजदीकी घर से बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने लगी। काफी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिससे बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई। चालक ने बताया आमड़ापाड़ा बीजीआर कंपनी से कोयला लेकर दुमका रेक पॉइंट रेलवे स्टेशन खाली करने के लिए जा रहे थे। गोपीकांदर बाजार में अचानक टायर ब्लास्ट हो जाने से अफरा - तफरी का माहौल बन गया। चालक ने बताया कि हाइवा वाहन आमड़ापाड़ा बाजार के संजय भगत का हैं।
Edited By: Anjali Sinha
Related Posts
Latest News
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
