Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत

तलवारबाजी के दौरान कुछ युवाओं को आई गंभीर चोटें, चिकित्सा शिविरों में मिली राहत

Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
(फोटो)

बड़कागांव प्रखंड में तीन दिवसीय रामनवमी महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 27 से 29 मार्च तक विभिन्न गांवों में भव्य जुलूस और झांकियां निकाली गईं। इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन और कलाबाजी के क्रम में लगभग 85 लोग घायल हो गए, जिनमें बरवाडीह का एक युवक गंभीर रूप से चोटिल हुआ। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों में सभी घायलों का सफल प्राथमिक उपचार किया गया।

बड़कागांव: रामनवमी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। 27, 28 ,29 मार्च तीन दिन तक अलग-अलग गांव में जुलूस एवं झांकी निकाली गई। जिसमें कई जगह जुलूस के दौरान भाला तलवार, लाठी एवं अन्य शस्त्र से कलाबाजी को  दिखलाने के क्रम में कई लोग घायल हुए, वही देखने वाले भी कई दर्शक घायल हुए हैं। जिनका इलाज स्वस्थ शिविर में कराया गया या, अस्पताल में जाकर कराया गया। सबसे अधिक गंभीर चोट तलवारबाजी के दौरान देखने को मिली। 

बरवाडीह के एक युवक को माथे मे लग गई थी, जिसके कारण भारी मात्रा में खून बहा। स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किए जाने पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि  रामनवमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तीन दिन अलग-अलग गांव के अलग-अलग स्थान पर  शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 85 लोगों को चोट आई है। सभी का इलाज किया गया, किसी को रेफर नहीं किया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश