Barkagaon Ram Navami 2026
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत

Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत बड़कागांव प्रखंड में तीन दिवसीय रामनवमी महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 27 से 29 मार्च तक विभिन्न गांवों में भव्य जुलूस और झांकियां निकाली गईं। इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन और कलाबाजी के क्रम में लगभग 85 लोग घायल हो गए, जिनमें बरवाडीह का एक युवक गंभीर रूप से चोटिल हुआ। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों में सभी घायलों का सफल प्राथमिक उपचार किया गया।
Read More...
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: बादम में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

Hazaribagh News: बादम में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बादम पंचायत सचिवालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएसपी वीरेंद्र चौधरी और एसडीपीओ पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन आम जनता का सहयोग अनिवार्य है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि डीजे पर प्रतिबंध न्यायालय का आदेश है, जिसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, जुलूस के दौरान वॉलेंटियर्स को विशेष पहचान पत्र दिए जाएंगे जो पुलिस के साथ समन्वय करेंगे। बैठक में बीडीओ, सीओ और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Read More...
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: महुदी जुलूस विवाद सुलझाने की कवायद, विधायक रोशन लाल चौधरी ने DC से की मुलाकात

Hazaribagh News: महुदी जुलूस विवाद सुलझाने की कवायद, विधायक रोशन लाल चौधरी ने DC से की मुलाकात रामनवमी के अवसर पर महुदी क्षेत्र में जुलूस मार्ग विवाद के समाधान हेतु विधायक रोशन लाल चौधरी और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात की। विधायक ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी आस्था का महापर्व है और इसमें कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने महुदी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभा यात्रा निकालने के लिए मार्ग का शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया। उपायुक्त ने सभी पक्षों के बीच समन्वय बनाकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
Read More...

Advertisement