Hazaribagh News: बादम में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

सौहार्द को खराब करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर 

Hazaribagh News: बादम में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
(फोटो)

रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बादम पंचायत सचिवालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएसपी वीरेंद्र चौधरी और एसडीपीओ पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन आम जनता का सहयोग अनिवार्य है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि डीजे पर प्रतिबंध न्यायालय का आदेश है, जिसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, जुलूस के दौरान वॉलेंटियर्स को विशेष पहचान पत्र दिए जाएंगे जो पुलिस के साथ समन्वय करेंगे। बैठक में बीडीओ, सीओ और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत ग्राम बादम में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक पंचायत सचिवालय बादम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ जितेन्द्र मंडल एवं संचालन मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास ने किया। इस दौरान रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम से शांतिपूर्वक सौहार्द के साथ रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। जो भी पूर्व से जुलूस के लिए मार्ग निर्धारित है उसी मार्ग पर जुलूस निकाला जाएगा।

बादम बस स्टैंड के समीप सड़क पर जलजमाव और कूड़े को साफ सफाई को लेकर लोगों ने प्रशासन से मांग की। एएसपी वीरेंद्र चौधरी ने कहा के खुशी खुशी त्यौहार मनाएं। मैं लॉ एंड ऑर्डर के लिए स्पेशल आया हुआ हूं। आपलोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने देंगे। उमंग से त्यौहार मनाना है पूरा प्रशासन आपके साथ है। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लेना है। कानून व्यवस्था के खिलाफ कार्य करने वालों के ऊपर कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी।

अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा के सारी जिम्मेवारी प्रशासन की नहीं है बल्कि आप सब भी सहयोग करेंगे तो ये कार्य आसान हो जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल ने कहा के आपलोग प्रशासन का सहयोग करें, प्रशासन हमेशा आपलोगों का सहयोग करने के लिए तत्पर है। एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा के उपस्थित लोगों का जो विचार आया है वो प्रशासन के लिए संजीवनी के समान है।

प्रशासन का हर वर्ग हर समाज के लिए सभी दिशा में बराबर सहयोग है और ये सहयोग बना रहेगा। सभी अखाड़ा के जिम्मेदार वॉलेंटियर्स की सूची थाना को उपलब्ध करा दे ताकि उसके लिए आईडी कार्ड बनवा कर दिया जा सके। वॉलेंटियर्स सोशल पुलिसिंग का कार्य करेंगे। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों और अफवाह फैलाने वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी। 

Read More.. बरहरवा आरपीएफ की कार्रवाई,  ट्रेन से 115 बोतल अवैध शराब बरामद

पुलिस निरीक्षक ललित कुमार ने कहा के शांति पूर्वक और समय पर जुलूस निकालें। डीजे बंद करने का आदेश झारखण्ड के मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि देश के सर्वोच्च न्यायालय और झारखण्ड उच्च न्यायालय आदेश है। मौके पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी दीपक सिंह, गोंदलपुरा मुखिया बासुदेव यादव, बसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, सचिव गौतम वर्मा, शेख अब्दुल्लाह साबरी, अशोक सिंह, रियाज अहमद, जमाल सगीर, संतोष महतो, ज्ञाणी सिंह, मुजाहिद इस्लाम, मो हुसैन, देवनाथ महतो, बेलाल सगीर, विक्रम गुप्ता, सलीम अंसारी, शाबान अंसारी, राजू भुइयां, योगेन्द्र सिंह, शारीक अशरफ, वाजिद हुसैन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Read More.. JamshedPur News: टाटानगर रेलखंड अपडेट: कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस का रूट बदला

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें