प्रतुल शाहदेव का कांग्रेस पर तंज: "सत्ता के लिए अपने ही समर्पित कार्यकर्ताओं की बलि दे रही पार्टी"

"अबुआ नहीं, यह तो बबुआ सरकार है": प्रतुल शाहदेव ने सरकार को घेरा

प्रतुल शाहदेव का कांग्रेस पर तंज:
(प्रतुल शाहदेव फाइल फोटो)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड सरकार और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर हुई कार्रवाई और उनके पार्टी से निष्कासन को कांग्रेस की ओबीसी विरोधी मानसिकता का परिणाम बताया। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुश करने के लिए कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं की बलि दे रही है। उन्होंने कांग्रेस के भीतर बढ़ रहे असंतोष और अंबा प्रसाद की आपत्ति का जिक्र करते हुए सरकार को "बबुआ सरकार" करार दिया और कांग्रेस नेतृत्व पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया।

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड की राजनीति में आज जो घटनाक्रम सामने आया है, वह कांग्रेस पार्टी की दिशा और नीयत दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सत्ता में बने रहने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुश करने के लिए कांग्रेस अब अपने ही समर्पित कार्यकर्ताओं की बलि लेने पर उतर आई है। प्रतुल ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव खांटी कांग्रेसी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके आंदोलन के तरीकों और कार्यशैली से सहमत नहीं रही है, लेकिन यह अत्यंत चिंताजनक है कि जिनका पूरा परिवार कांग्रेस समर्थक रहा, उसी कांग्रेस समर्थित सरकार में उनका घर कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद तोड़ दिया गया।

प्रतुल ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि सरकार ने सुनना और बोलना दोनों बंद कर दिया है। कांग्रेस की पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद द्वारा उठाई गई आपत्ति इस बात का प्रमाण है कि अब असंतोष कांग्रेस के भीतर से ही फूट रहा है। भाजपा तो शुरू से कहती रही है कि यह “अबुआ नहीं, बबुआ सरकार” है, लेकिन अब कांग्रेस के अंदर के नेता भी इस सच्चाई को स्वीकार करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि योगेंद्र साव को बिना किसी नोटिस के पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।जबकि कांग्रेस के कई नेताओं ने खुलेआम पार्टी विरोधी बयान दिए और गतिविधियों में शामिल रहे, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। तत्कालीन विधायक इरफान अंसारी के द्वारा तत्कालीन मंत्री बन्ना गुप्ता को अनपढ़ बताया गया।वहीं के एन त्रिपाठी जैसे नेताओं ने निकाय चुनाव से पहले ही सरकार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व मौन बना रहा। योगेंद्र साव ओबीसी समुदाय से आते हैं और उनके साथ हुआ व्यवहार कांग्रेस की ओबीसी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने पिछड़ों को शक्ति देने वाले मंडल कमीशन की रिपोर्ट को 10 वर्षों तक तक दबाए रखा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान