Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

1047 मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ देवघर सदर अस्पताल बना जिले का मुख्य जांच केंद्र

Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
(फोटो)

देवघर में 14 मार्च से 14 अप्रैल तक विशेष ओरल हेल्थ अभियान जारी है। अब तक 11,000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें सदर अस्पताल (1047) सबसे आगे रहा। जांच के दौरान कुछ मरीजों में कैंसर पूर्व लक्षण मिले हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

देवघर: वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के अवसर पर भारत सरकार के निर्देश एवं झारखंड सरकार के निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं के पत्र के आलोक में जिले में 14 मार्च से 14 अप्रैल तक विशेष ओरल स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की जा रही है, वहीं विद्यालयों, वृद्धाश्रमों एवं अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान संचालित हो रहा है। 20 मार्च को आयोजित वर्ल्ड ओरल डे कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि अब तक जिले के पांच विद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं। 

साथ ही सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में नियमित रूप से ओरल स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 11 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अनुराधा कुमारी द्वारा सर्वाधिक 458 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जबकि कुशमाहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ प्रियंबदा आर्या ने 419 लोगों की जांच की। सदर अस्पताल में सबसे अधिक 1047 मरीजों की स्क्रीनिंग दर्ज की गई। जांच के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करो एवं सदर अस्पताल में कुछ मरीजों में कैंसर पूर्व लक्षण पाए गए हैं, जिनका उपचार जारी है। सोमवार से स्कूलों में अधिक कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान