Jharkhand Health Department
समाचार  राज्य  हजारीबाग  झारखण्ड 

Hazaribagh News: 'हमारी एएनएम का तबादला न करें', सांसद मनीष जायसवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण

Hazaribagh News: 'हमारी एएनएम का तबादला न करें', सांसद मनीष जायसवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण हजारीबाग जिले के बड़कागाँव प्रखंड की तलसवार पंचायत के ग्रामीणों ने एएनएम कुमारी प्रमिला सिन्हा के संभावित तबादले को रुकवाने के लिए सांसद मनीष जायसवाल से गुहार लगाई है। ग्रामीणों और सहिया बहनों का कहना है कि प्रमिला सिन्हा सरकारी समय सीमा से परे जाकर 24 घंटे ग्रामीणों की सेवा के लिए उपलब्ध रहती हैं। उनके समर्पण के कारण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, विशेषकर बिरहोर परिवारों के लिए, अत्यंत सुदृढ़ हुई है। सांसद ने ग्रामीणों की इस भावुक मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज

Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज कोडरमा सदर अस्पताल ने मार्च 2026 में स्वास्थ्य सेवाओं के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अस्पताल में कुल 12,890 मरीजों का ओपीडी उपचार किया गया, जबकि प्रसूति विभाग में 392 सफल डिलीवरी दर्ज की गईं। अस्पताल प्रबंधन लगातार गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahebganj News: HPV टीकाकरण अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का बड़ा कदम

Sahebganj News: HPV टीकाकरण अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का बड़ा कदम राजमहल अनुमंडल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चियों को टीका लगाकर अभियान की शुरुआत की गई और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरों से सुरक्षित करना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच देवघर में 14 मार्च से 14 अप्रैल तक विशेष ओरल हेल्थ अभियान जारी है। अब तक 11,000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें सदर अस्पताल (1047) सबसे आगे रहा। जांच के दौरान कुछ मरीजों में कैंसर पूर्व लक्षण मिले हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सदर अस्पताल की बदलेगी सूरत: प्रबंधन समिति की बैठक में विकास का खाका तैयार

Koderma News: सदर अस्पताल की बदलेगी सूरत: प्रबंधन समिति की बैठक में विकास का खाका तैयार कोडरमा में मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने की। बैठक में सिविल सर्जन और विभिन्न क्षेत्रों के विधायक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य केंद्र अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार रहा। जिप अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना को मंजूरी भौतिक निरीक्षण के बाद ही दी जाएगी। साथ ही, बेहतर परिणाम देने के लिए कार्यदायी एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahebganj News: उधवा में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

Sahebganj News: उधवा में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन (एमटी राजा) ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने कहा कि यह केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और आपातकालीन सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, बीडीओ, और झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी शामिल रहे। अब स्थानीय लोगों को सामान्य एवं आपातकालीन इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाई कर्मी उधवा देवी ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच महीनों से उनका वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने बीपीएम पर वेतन दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Read More...
समाचार  राज्य  दुमका  झारखण्ड 

Dumka News: अभिषेक चौरसिया ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरिक्षण 

Dumka News: अभिषेक चौरसिया ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरिक्षण  दुमका नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने सोमवार को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भारी गंदगी, पदाधिकारियों की अनुपस्थिति और कार्यालयों में ताले लटके मिले। मरीजों ने इलाज में लापरवाही की शिकायतें कीं, जिस पर अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कर्मियों को समय पर ड्यूटी करने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: कुष्ठ रोगी खोज अभियान का द्वितीय चक्र शुरू

Koderma News: कुष्ठ रोगी खोज अभियान का द्वितीय चक्र शुरू कोडरमा जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 'कुष्ठ रोगी खोज अभियान' (LCD) के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। 9 से 23 मार्च 2026 तक चलने वाले इस अभियान में 254 चिन्हित गांवों का सर्वे किया जाएगा। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को 'कुष्ठ मुक्त कोडरमा' की शपथ दिलाकर फील्ड में उतारा है, ताकि समय रहते मरीजों की पहचान कर उनका उपचार शुरू किया जा सके।
Read More...
समाचार  राज्य  पाकुड़  झारखण्ड 

Pakur News: महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की पहल

Pakur News: महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की पहल अमड़ापाड़ा: महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुष विभाग की ओर से विशेष पहल की गई। इस दौरान मोहनपुर संथाली टोला और अमड़ापाड़ा क्षेत्र में कुल 78 महिलाओं एवं बच्चियों के बीच...
Read More...
समाचार  राज्य  पाकुड़  झारखण्ड 

Pakur News : मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' का आयोजन, 164 बच्चों की हुई जांच

Pakur News : मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' का आयोजन, 164 बच्चों की हुई जांच पाकुड़िया प्रखंड के मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन, पाकुड़ के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 164 बच्चों के खून की जांच कर उनके हीमोग्लोबिन स्तर का आकलन किया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  पाकुड़  झारखण्ड 

पाकुड़ में फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत कोल कर्मियों को खिलाई गई दवा

पाकुड़ में फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत कोल कर्मियों को खिलाई गई दवा पाकुड़ जिले में 10 से 25 फरवरी तक चल रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान (आईडीए) के तहत अमड़ापाड़ा स्थित डीबीएल पचवारा सेंट्रल कोल माइंस, अलूबेड़ा के कैंप कार्यालय में विशेष शिविर लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा की टीम ने डीबीएल एवं पीएसपीसीएल के कोल कर्मियों और पदाधिकारियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More...

Advertisement