Pakur News: महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की पहल
78 महिलाओं एवं बच्चियों को दिए गए सैनेटरी नैपकिन और अंतःवस्त्र
By: Anjali Sinha
On
अमड़ापाड़ा: महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुष विभाग की ओर से विशेष पहल की गई। इस दौरान मोहनपुर संथाली टोला और अमड़ापाड़ा क्षेत्र में कुल 78 महिलाओं एवं बच्चियों के बीच सैनेटरी नैपकिन और अंतःवस्त्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचा जा सके।

Edited By: Anjali Sinha
