Bokaro News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और इलाज पर विशेष जोर

Bokaro News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण
(फोटो)

कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में समाजसेवी संजय कुमार महतो और ट्रू हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर, बीपी और आंखों की जांच के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। फाउंडेशन के निदेशक सहदेव कुमार प्रजापति ने बताया कि गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर और हृदय रोगों का भी निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। समाजसेवी संजय महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कसमार: समाजसेवी संजय कुमार महतो के सहयोग एवं ट्रू हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन के बैनर तले कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर गांव के नीचे टोला स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के समीप विवाह मंडप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर, बीपी, आंख सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य लाभ लिया।

ट्रू हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन के निर्देशक सहदेव कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से मरीजों के गंभीर बीमारियों जैसे हृदय, कैंसर, फेफड़ा, लिवर आदि का भी निःशुल्क इलाज कराया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज फाउंडेशन से संपर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें उचित इलाज की सुविधा मिल सके। समाजसेवी संजय कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव में समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं, जिसके कारण छोटी बीमारी भी आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में जरूरत है कि गांव-गांव में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं ताकि लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना, डॉक्टर की सलाह लेना और संतुलित जीवनशैली अपनाना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। संजय कुमार महतो ने कहा कि आगे भी क्षेत्र में इसी तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए ट्रू हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन की पूरी टीम, चिकित्सकों और सहयोगियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: मलेरिया व कालाजार नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक
Bokaro News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण
Bokaro News: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 में शामिल सभी प्रत्याशियों का अंतिम व्यय मिलान 19 को
Bokaro News: गैस संकट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल में' ग्लूदकोमा जागरूकता सप्ताह' का आयोजन
Sahebganj News: "एक घंटा श्रमदान अपने देश के नाम" कार्यक्रम का आयोजन