Sahebganj News: HPV टीकाकरण अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का बड़ा कदम

टीकाकरण के बाद बच्चियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

Sahebganj News: HPV टीकाकरण अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का बड़ा कदम
(फोटो)

राजमहल अनुमंडल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चियों को टीका लगाकर अभियान की शुरुआत की गई और उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरों से सुरक्षित करना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है।

साहिबगंज: राजमहल अनुमंडल अस्पताल में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू के देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एक बच्ची को HPV टीका लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। साथ ही उसे प्रमाण पत्र प्रदान कर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। यह पहल सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, वरिष्ठ यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव, कोल्ड चेन हैंडलर रविंद्र तुरी, एएनएम प्रियंका साहा तथा सहिया अर्चना मंडल मौजूद रहे। मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा सकें। यह अभियान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें