Bokaro News: स्वाद एवं संस्कृति का अनूठा संगम; बीएसएल द्वारा फुड स्ट्रीट का भव्य आयोजन

सेक्टर-4 गांधी चौक से मॉल मोड़ तक खुशबू की लहर, निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया उद्घाटन

Bokaro News: स्वाद एवं संस्कृति का अनूठा संगम; बीएसएल द्वारा फुड स्ट्रीट का भव्य आयोजन
(फोटो)

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की पहल पर शहर में पहली बार सेक्टर-4 में भव्य 'फूड स्ट्रीट' का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया। गांधी चौक से बोकारो मॉल मोड़ तक सजे इस मेले में लगभग 70 फूड स्टॉल लगाए गए, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के साथ झारखंड के पारंपरिक पकवानों का लोगों ने आनंद लिया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहरवासी जुटे और जायकों के साथ सामाजिक मेल-जोल का लुत्फ उठाया।

बोकारो: बीएसएल की पहल पर पहली बार शहर में फुड स्ट्रीट का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी  प्रिय रंजन ने किया। सेक्टर चार  गांधी चौक से बोकारो मॉल मोड़ तक सजे इस अनोखे फुड स्ट्रीट के उदघाटन के अवसर पर उप महानिरीक्षक (सीआईएसएफ) राजीव मिश्रा, महिला समिति की अध्यक्ष  शुभम रंजन, अधिशासी निदेशक(एसआरयू) पी के रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक(माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक(एम एम) सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बी बी करुणामय, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एस के भारद्वाज सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।         

फुड स्ट्रीट में लगभग 70 फुड स्टॉल लगाए गए जिनमें देश के अलग-अलग प्रांतों के व्यंजन और पकवान बोकारो वासियों को उपलब्ध कराए गए। इनमें झारखण्ड  के पारम्परिक व्यंजन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे जबकि महिला समिति का फुड स्टॉल भी हमेशा की तरह लोगों को लुभाता रहा. इसके अलावा अन्य स्टॉल भी अपने खास व्यंजनों और स्वाद की खुशबु से बड़े, बुजुर्ग और बच्चों को आकर्षित करते रहे. देर शाम तक सजे फुड स्ट्रीट में खान-पान के साथ-साथ लोग गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिलते नज़र आए और इस पूरे आयोजन को सार्थक बनाया।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें