Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार

देवघर के बैजनाथपुर मोड़ का निवासी है राज सिन्हा

Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
(फोटो)

दुमका के हदहदिया रोड स्थित 'सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स' शोरूम में 14 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने पूर्व मैनेजर राज सिन्हा को देवघर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अगस्त 2025 में तीन दिन की बिक्री का पैसा कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय फर्जी रसीदें थमा दी थीं। ऑडिट में पकड़े जाने पर उसने गबन की बात स्वीकार की थी, लेकिन किस्त बांधने के बावजूद बकाया राशि नहीं लौटाई। कोर्ट से वारंट निकलने के बाद नगर थाना के एसआई रोहित कुमार ने उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को केंद्रीय कारा भेज दिया।

दुमका: सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरुम के 14 लाख रुपए गबन करने के मामले में पूर्व मैनेजर राज सिन्हा को नगर थाना की पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर दुमका ले आयी, जहां शुक्रवार को न्यायिक हिरसत में केन्द्रीय कारा भेज दिया। आरोपित राज सिन्हा, देवघर जिला के बाइपास रोड के बैजनाथपुर मोड़ का निवासी था। अगस्त 2025 में उक्त कर्मी के विरुद्ध नगर थाना में रूपए गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का शोरुम शहर के हदहदिया रोड स्थित है। उक्त शोरुम में आरोपी मैनेजर के पद पर था।

वह ग्राहकों को जेवर दिखाने के साथ रोज होने वाली बिक्री के पैसे को कंपनी के बैंक खाते में जमा करने का भी काम किया करता था। पिछले साल अगस्त 2025 में उसने तीन दिन की बिक्री के 14 लाख रुपया बैंक में जमा नहीं किया और कंपनी को तारीख बदलकर गलत जमा रसीद थमा दी। उन्होंने कहा कि जब ऑडिट टीम ने जांच की तो कंपनी के खाते में 14 लाख रुपया कम निकला। जब राज सिन्हा से पूछताछ की गई, तो उसने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया। दबाव पड़ने पर उसने करीब चार लाख रुपया जमा कर दिया था। 

इसके बाद कंपनी ने बाकी का पैसा जमा करने के लिए किस्त बांध दिया, लेकिन उसने एक भी पैसा जमा नहीं किया। इसके बाद कंपनी ने उसके खिलाफ नगर थाना दुमका में प्राथमिकी दर्ज कराई। नगर थाना के एसआई रोहित कुमार ने तीन नोटिस जारी की और खुद देवघर जाकर पैसा जमा करने को कहा, पर राज ने नहीं पैसा जमा किया और न ही नोटिस का जवाब दिया। वहीं कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकलने पर एसआई रोहित कुमार ने गुरुवार की रात देवघर में दबिश देकर आरोपित राज सिन्हा को गिरफ्तार कर दुमका केन्द्रीय कारा भेज दिया।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें