Sahebganj News: मालदा मंडल ने चलाया विशेष टिकट जांच अभियान, 330 यात्रियों से 1.06 लाख जुर्माना

वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच स्टाफ और आरपीएफ की सक्रिय भागीदारी

Sahebganj News: मालदा मंडल ने चलाया विशेष टिकट जांच अभियान, 330 यात्रियों से 1.06 लाख जुर्माना
(फोटो)

मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर साहिबगंज, बरहरवा और पीरपैंती स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जमालपुर-किऊल-रामपुरहाट पैसेंजर सहित विभिन्न ट्रेनों में 330 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे कुल 1.06 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने और रेलवन ऐप का उपयोग करने की अपील की है ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद रहे।

साहिबगंज: मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में बरहरवा-साहिबगंज और पीरपैंती रेलवे स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों में अनुशासन बनाए रखना, अनधिकृत यात्रा रोकना और रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक और अन्य टिकट जांच स्टाफ और आरपीएफ की टीमों ने सक्रिय सहभागिता की और यात्रियों के वैध टिकट होने की जांच की। इस दौरान जमालपुर-किऊल-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेनों के अलावा कई ट्रेनों में 330 बिना टिकट यात्रियों का पता चला और उनसे कुल 1.06 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

मालदा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने बताया कि अनधिकृत यात्रा के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान यात्रियों में यात्रा अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मालदा मंडल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रीगण सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, अनाधिकृत यात्रा से बचें और रेलवे की नियमावली का पालन करें। सामूहिक जिम्मेदारी से ही सभी यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव और भी सुरक्षित, सहज और सुखद बनेगा। इस दौरान रेल यात्रियों को रेलवन ऐप की भी जानकारी दी गई।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now