Hazaribagh News: शिक्षा का नया सवेरा: विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया FIITJEE का भव्य उद्घाटन

आयुषी सिन्हा की वंदना और खुशी सिन्हा द्वारा तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत

Hazaribagh News: शिक्षा का नया सवेरा: विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया FIITJEE का भव्य उद्घाटन
(फोटो)

हजारीबाग में रविवार को देश के प्रतिष्ठित संस्थान FIITJEE का विधिवत उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष महतो ने शिक्षकों को समाज का 'योद्धा' बताते हुए शिक्षा के उत्थान में अपना योगदान देने की बात कही। वहीं, विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को स्मार्टफोन की व्यस्तता छोड़कर करियर पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। संस्थान ने राष्ट्रपति अवार्ड विजेता डॉ. कौमार्या मनोज को एकेडमिक निदेशक नियुक्त किया है। अब स्थानीय छात्रों को IIT-JEE की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना होगा, क्योंकि यहाँ हॉस्टल सहित सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।हजारीबाग में रविवार को देश के प्रतिष्ठित संस्थान FIITJEE का विधिवत उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष महतो ने शिक्षकों को समाज का 'योद्धा' बताते हुए शिक्षा के उत्थान में अपना योगदान देने की बात कही। वहीं, विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को स्मार्टफोन की व्यस्तता छोड़कर करियर पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। संस्थान ने राष्ट्रपति अवार्ड विजेता डॉ. कौमार्या मनोज को एकेडमिक निदेशक नियुक्त किया है। अब स्थानीय छात्रों को IIT-JEE की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना होगा, क्योंकि यहाँ हॉस्टल सहित सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

हजारीबाग: रविवार को सुबह 11:30 बजे IITJEE और ओलंपियाड की तैयारी के लिए देश का प्रसिद्ध संस्थान FIITJEE का अनावरण किया गया। इस विशेष मौके पर झारखंड मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष मुख्य रविंद्र नाथ महतो जी ने शिक्षा को शिक्षक की जिम्मेदारी एवम मूल धर्म बताया, शिक्षकों को इस युवा पीढ़ी को मार्ग दर्शक एवं शैक्षिक मंत्र देकर, मोटिवेट करके जीवन में आगे बढ़ाने वाला योद्धा बताया। इस बिंदु पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन से लोगों को प्रभावित किया। रविंद्र महतो जी ने झारखंड में शिक्षा के उत्थान में अपना संपूर्ण योगदान देने की बात कही। 

इसी विशेष मौके पर विशिष्ट अतिथि मधुकर सिंह जी ने राज्य में शिक्षा के अवसर तथा सरकारी सहयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी स्मार्ट होने की जगह स्मार्ट फोन में बिजी हो रहे हैं, बच्चें अपने स्क्रीन टाइम में ज्यादा व्यस्त हो गए हैं, जिससे उनका पढ़ाई बाधित हो रहा है, उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि वे क्या खोते जा रहे हैं और जब तक उन्हें अंदाजा होता है तब तक काफी समय निकल चुका होता है इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि पूरी एकाग्रता व तन्मयता के साथ अपने भविष्य निर्माण हेतु पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें तथा शिक्षकों के द्वारा सुझाए मार्ग पर चलें। वहीं विशिष्ट अतिथि ज्योतींद्र पति त्रिपाठी जी ने भी शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।

रांची फिटजी शाखा से आए निदेशक प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि शहर के बच्चे काफी अनुशासित हैं इन्हें सही मार्गदर्शन देकर एक बेहतरीन परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। शहर के प्रशासनिक और शैक्षणिक पदाधिकारियों ने भी समाज में शैक्षणिक विकास में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। वहीं कोटा से आए राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता और प्रख्यात गणितज्ञ डॉ कौमार्या मनोज को FIITJEE , रांची HAZARIBAGH शाखा का एकेडमिक निदेशक नियुक्त किया गया  है। 

डॉ कौमार्या मनोज ने अपने संबोधन में हजारीबाग तथा झारखंड के विद्यार्थियों को परिश्रमी तथा मेधावी बताया। उन्होंने बताया कि शिक्षा से हीं बच्चों में संस्कार विकसित कर उन्हें आने वाले जीवन के लिए प्रेरित और तैयार किया जा सकता है। प्रभात कुमार सिन्हा जी गुड्डू जी जो मकान बनाने का, महल बनाने का काम करवाते थे आज बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए फिटजी की स्थापना में अपना अमूल्य योगदान दिया है। लगभा 100 छात्र तथा 100 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण भी करवाया है। खुशी सिन्हा ने सभी सम्मानित अतिथियों को तिलक लगाकर, पुष्प छिड़क कर स्वागत किया। वहीं संस्थान की चीफ काउंसलर आयुषी सिन्हा ने दीप प्रज्वलन के अवसर पर वंदना करके शिक्षा सेमिनार का शुभारंभ किया। 

Read More.. Palamu News: अज्ञात बदमाशों ने दो असहाय व्यक्तियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

इसी के साथ ही, अंत में केमिस्ट्री के व्याख्याता शैलेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन में बताया कि शहर को एक बड़े संस्थान की जरूरत थी, शहर के छात्र कोटा, दिल्ली या पटना जाते थे और जब घर से बाहर रह कर परेशानी लेने के बाद भी जब अच्छे परिणाम की उम्मीद नहीं मिलते थे तो वे अपने आपको ठगा हुआ महसूस करते थे। मैंने भी अपने पढ़ाई के दौरान काफी परेशानी झेली है इसलिए मेरी दिली इच्छा थी कि अपने शहर में रिजल्ट ओरिएंटेड किसी बड़े कोचिंग की स्थापना करवाऊंगा, और मैं सफल हुआ। मुझे वैसे शिक्षक का सहयोग मिला जो मेरे आइडल होते थे। आप सभी दोस्त, सभी पत्रकार भाई आए, मेरा सम्मान बढ़ाया, इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मंच का संचालन शक्ति राज बक्शी जी ने किया।

Read More.. IPL 2026 का काउंटडाउन खत्म: 65 दिन, 74 मैच और 10 टीमें... कौन बनेगा पहले दिन का सुल्तान बेंगलुरु में 

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें