IPL 2026 का काउंटडाउन खत्म: 65 दिन, 74 मैच और 10 टीमें... कौन बनेगा पहले दिन का सुल्तान बेंगलुरु में 

24 मई तक चलेंगे लीग मैच, 31 मई को खेला जाएगा फाइनल

IPL 2026 का काउंटडाउन खत्म: 65 दिन, 74 मैच और 10 टीमें... कौन बनेगा पहले दिन का सुल्तान बेंगलुरु में 
(फोटो)

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का भव्य उद्घाटन मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। पिछले वर्ष की भगदड़ से सबक लेते हुए बेंगलुरु पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए नम्मा मेट्रो रात 2 बजे तक संचालित होगी। इस बार टूर्नामेंट 65 दिनों तक चलेगा, जिसमें 10 टीमें कुल 74 मैचों में खिताब के लिए भिड़ेंगी। एक भावुक पहल के तहत, पिछले साल जान गंवाने वाले प्रशंसकों की स्मृति में स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखी जाएंगी।

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन मुकाबले के लिए बेंगलुरु एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। पिछले वर्ष हुई भगदड़ से सबक लेते हुए इस बार किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। मैच को देखते हुए स्टेडियम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पश्चिमी जोन के संयुक्त पुलिस आयुक्त वंशीकृष्ण को सुरक्षा कमान सौंपी गई है। कुल सात विशेष दस्ता बनाए गए हैं। दोपहर से ही पुलिस जवान ड्यूटी संभाल लेंगे।

इस बार आईपीएल टूर्नामेंट दो महीने से अधिक समय तक चलेगा। 24 मई तक लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 31 मई को फाइनल मैच होगा। कुल 10 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी और 65 दिनों में 74 मैच खेले जाएंगे।

पिछले साल की भगदड़ से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और टूर्नामेंट को सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसी बीच, पिछले वर्ष भगदड़ में जान गंवाने वाले आरसीबी प्रशंसकों की स्मृति में स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए नम्मा मेट्रो की सेवाएं रात दो बजे तक उपलब्ध होंगी।

Read More.. Sahebganj News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: एक एथलीट और दो कोच का चयन

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें