Hazaribagh News: रामनवमी संरक्षण समिति ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात

नशा मुक्त रामनवमी का संकल्प: युवाओं को प्रेरित करेगी संरक्षण समिति

Hazaribagh News: रामनवमी संरक्षण समिति ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात
(फोटो)

हजारीबाग की विश्व प्रसिद्ध रामनवमी के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए रामनवमी संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात कर उन्हें नशा मुक्त रामनवमी के संकल्प से अवगत कराया समिति के कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने उपायुक्त को आगामी दंगल प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि इस वर्ष भी सामाजिक सद्भाव के साथ ऐतिहासिक जुलूस निकाला जाएगा साथ ही लाखों युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने और नशा त्यागने की विशेष अपील की गई है।

हजारीबाग: राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन, हजारीबाग पुलिस, श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति सद्भावना विकास मंच सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में हजारीबाग की रामनवमी के सफल संचालन में अपनी महत्ती भूमिका निभाने वाले रामनवमी संरक्षण समिति ने भी अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर रामनवमी संरक्षण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान संरक्षक विजयानंद दास,  राजेश गोप, राजकुमार गोप, ओमप्रकाश गोप मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया।

इस दौरान सबों ने एक स्वर में उपायुक्त को आश्वस्त कराते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी संरक्षण समिति अपने दायित्वों के प्रति संकल्पित होते हुए रामनवमी जुलूस के सफल संचालन में अपनी महत्ती भूमिका निभाते हुए नशा मुक्त रामनवमी के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। आगे रामनवमी संरक्षण समिति ने उपायुक्त को दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने हजारीबाग के लाखों राम भक्तों से अपील करते हुए कहा है कि इस वर्ष की रामनवमी पूर्णतया नशा मुक्त हो इसके लिए हजारीबाग के युवा संकल्प लें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान