"देश की जनशक्ति को जागृत करने वाला माध्यम है मन की बात": बाबूलाल मरांडी
29 मार्च को आयोजित मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक
रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 मार्च को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला संयोजकों और सहसंयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की जनशक्ति को जागृत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने सराहना की कि प्रधानमंत्री ने इस मंच के जरिए झारखंड के गुमनाम नायकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्राकृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। बैठक में संगठन पर्व और आगामी कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
रांची: भारतीय जनता पार्टी के रांची प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 मार्च को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यक्रम के सभी जिला संयोजक और सहसंयोजकों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करने हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम आज देश के जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जनशक्ति को जागृत करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने झारखण्ड के अनेक प्राकृतिक धरोहरों, गुमनाम सामाजिक कार्यकर्ताओं, महापुरुषों का नाम इस कार्यक्रम में उल्लेख कर इन्हें राष्ट्रीय पहचान दी है।

