Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील

सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फोटो साझा कर तलाश जारी

Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
(प्रवेश विश्वकर्मा)

मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरताड़ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा बीते 4 मार्च की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं। परिजनों के अनुसार, प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च की सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। काफी समय बीत जाने पर जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

परिजनों की मार्मिक अपील 

प्रवेश के अचानक गायब होने से घर में मातम का माहौल है। परिजनों ने आम जनता और प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को प्रवेश विश्वकर्मा के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर सूचित करें।
संपर्क नंबर: 8235549277
पता: ग्राम- सेमरताड़, थाना- चैनपुर, जिला- पलामू (मेदिनीनगर)

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान