Palamu Police
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... 70 हजार की अवैध वसूली के आरोप में लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव निलंबित
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को ₹70 हजार की कथित अवैध वसूली के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। पलामू में पुलिस बनी फरिश्ता, पीसीआर वाहन से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
Published On
By Susmita Rani
छत्तरपुर (पलामू) नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला पूनम देवी को पीसीआर वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि महिला सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पति के दूसरे संबंध से परेशान थी विवाहिता! पलामू में कुएं में कूदकर आत्महत्या
Published On
By Susmita Rani
पलामू: पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के सरजामातू गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य युवती से संबंध था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अधिकतर समय मायके में ही रह रही थी। Palamu News: पांकी में किराए के मकान में शिक्षक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक
Published On
By Anjali Sinha
पलामू के पांकी थाना रोड स्थित किराए के मकान में सिलदलिया स्कूल के फिजिकल टीचर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव (निवासी जौनपुर, यूपी) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन
Published On
By Samridh Media Desk
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 88 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर संबंधित लोगों को वापस सौंपे गए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। Palamu News: पुलिस जवान पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
Published On
By Anjali Sinha
पलामू जिले के सुआ कौड़िया गांव में पुलिस जवान पवन सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सदर थाना पुलिस की लगातार छापेमारी और कड़ी घेराबंदी के बाद आरोपी ने खुद को कानून के हवाले किया, जिसके बाद अब आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरताड़ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा बीते 4 मार्च की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल... Palamu News: अज्ञात बदमाशों ने दो असहाय व्यक्तियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर के पड़वा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है, जहाँ कजरी सरकारी स्कूल के पास फुटपाथ पर रहकर भिक्षाटन करने वाले दो व्यक्तियों, राजन घासी और भोला घासी, पर अज्ञात तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। बिना किसी कारण हुए इस हमले में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (MMCH) में भर्ती कराया है। पुलिस पीड़ित भोला घासी के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। Palamu News: अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर में पलामू पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में हाउसिंग कॉलोनी, सत्संग मंदिर और बैरिया क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 200 किलो जावा महुआ और 40 लीटर तैयार शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब बनाने की सामग्री और उपकरणों को नष्ट कर दिया। मंटू सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Published On
By Anjali Sinha
पलामू-गढ़वा सीमा क्षेत्र के चिनियां मोड़ के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सुनील कुमार सिंह (53) की मौत हो गई। मृतक गढ़वा के कल्याणपुर गांव के रहने वाले थे और डंडई बारात जा रहे थे। MRMCH टीओपी पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार टेंपो की तलाश की जा रही है। Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
Published On
By Anjali Sinha
मेदिनीनगर के सुआ निराला टोला में होली की रात नशे में धुत दो युवकों ने केवल सिगरेट न देने पर एक दुकान में आग लगा दी। इस भीषण अगलगी में शादी के सामान समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Palamu News: शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
पलामू पुलिस ने चेड़ाबार गांव के पास कोयल नदी से बरामद युगेश सिंह के शव मामले का सफल खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि 27 फरवरी की रात मामूली 'खर्चा' (पैसे) के विवाद में शिवपूजन सिंह और जयप्रकाश सिंह ने लोहे के पंच से वार कर और गला दबाकर युगेश की हत्या कर दी थी। पलामू एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 5 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और मृतक का सामान भी बरामद कर लिया है। 