Palamu news: लेडी डॉन निशि पांडे का रिमांड खत्म, भाई के साथ पुलिस ने भेजा जेल

एसआईटी ने रामगढ़ से निशि पांडेय और निशांत सिंह को गिरफ्तार किया था

Palamu news: लेडी डॉन निशि पांडे का रिमांड खत्म, भाई के साथ पुलिस ने भेजा जेल
निशि पांडे का रिमांड खत्म, भाई के साथ पुलिस ने भेजा जेल (तस्वीर)

पलामू: पांडेय गिरोह गैंगवार मामले में गिरफ्तार लेडी डॉन निशि पांडेय और उनके भाई निशांत सिंह को रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया है. एसआईटी ने दोनों से पांच दिनों तक पूछताछ की थी. इसके बाद दोनों को पलामू सेंट्रल जेल भेज दिया गया है.

पांच जनवरी को पलामू के चैनपुर स्थित गरदा गांव में पांडेय गिरोह से जुड़े रहे भरत पांडेय और दीपक साव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने एसआईटी का गठन करके 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था. इसके बाद एसआईटी ने रामगढ़ से निशि पांडेय और निशांत सिंह को गिरफ्तार किया था.

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि दोनों से पूछताछ हुई है. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया है कि पांडेय गिरोह का संचालन विकास तिवारी करता है जो जेल में बंद है. पुलिस शूटरों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में अभियान चला रही है. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस अपराधियों के बीच वर्चस्व को लेकर हो रही हत्याओं और संचालित गिरोह के अन्य अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान