Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका

Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
(एडिटेड इमेज)

टेक डेस्क: एलन मस्क ने एक बार फिर ओपनएआई के चीफ सैम ऑल्टमैन के चैटजीपीटी को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स पर खुलेआम चेतावनी दी कि इस एआई चैटबॉट को बच्चों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों से दूर रखा जाए, क्योंकि ये जानलेवा साबित हो सकता है।

कनाडा के टम्बलर रिज इलाके में पिछले महीने एक हाईस्कूल में हुई भयानक गोलीबारी ने दुनिया को हिला दिया। एक पूर्व छात्रा वैन रूट्सलार ने छह लोगों की हत्या कर दी और दर्जनों को घायल करने के बाद खुदकुशी कर ली। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट बताती है कि हमलावर ने कई दिनों तक चैटजीपीटी के साथ हिंसा, हत्याओं और बंदूकों पर बातचीत की थी।

ओपनएआई के सिस्टम ने इन बातचीतों को ऑटोमेटेड रिव्यू में पकड़ लिया और खतरे की चेतावनी भी जारी की। लेकिन कंपनी के करीब 12 कर्मचारियों ने बहस की कि क्या पुलिस को इसकी जानकारी दें या नहीं, आखिरकार उन्होंने चुप्पी साध ली। इस घटना के बाद एक्स यूजर हर्नान कोर्टेस ने पोस्ट किया, जिस पर मस्क ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और चैटजीपीटी से सावधान रहने को कहा।

ये पहली बार नहीं जब मस्क ने चैटजीपीटी पर सवाल उठाए। इस साल जनवरी में उन्होंने एक पोस्ट रीपोस्ट किया था, जिसमें दावा था कि इस चैटबॉट से जुड़े नौ मामलों में लोगों की मौत हुई। पांच और केसों में यूजर्स ने इससे बातचीत के बाद आत्महत्या की कोशिश की। मस्क ने तब भी अपील की थी कि अपनों को इससे दूर रखें।

अब कनाडा की उस गोलीबारी में घायल माया गेबाला की मां ने ओपनएआई पर मुकदमा ठोक दिया है। वो कंपनी के उस फैसले से तिलमिला रही हैं, जिसमें पुलिस को चैट लॉग्स नहीं साझा किए गए। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां चैटजीपीटी ने मर्डर या सुसाइड प्लानिंग में मदद की, और कंपनियां कानूनी पचड़े में फंस रही हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन