झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंथन के बाद अमर कुमार बाउरी का दावा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पार्टी आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस ब्रीफिंग में दावा किया कि भाजपा न केवल चुनाव लड़ेगी, बल्कि उसका प्रत्याशी निश्चित रूप से विजयी भी होगा।
रांची: भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक आगामी 18 जून को राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में राज्यसभा चुनाव के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।
बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का यह चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। पार्टी न केवल प्रत्याशी को उतारेगी बल्कि वह प्रत्याशी निश्चित तौर पर विजयी भी होगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
