बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
अधमरी हालत में सदर अस्पताल पहुंचा सेल्समैन विक्की; फर्द बयान पर नगर थाना में FIR दर्ज
गिरिडीह के मकतपुर रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान में रविवार रात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु और उनके समर्थकों द्वारा दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन विक्की कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज की और उसे बेरहमी से पीटते हुए दुकान से बाहर सड़क तक घसीटकर ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल सेल्समैन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के फर्द बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 118/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गिरिडीह: मकतपुर रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान में रविवार रात दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु अपने समर्थकों के साथ शराब दुकान में घुसकर हंगामा और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि पहले दुकान के अंदर सेल्समैन विक्की कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज की गई, फिर उसे बेरहमी से पीटते हुए दुकान से बाहर सड़क तक घसीटकर ले जाया गया।
आरोप है कि सड़क पर भी विक्की कुमार सिंह को उसके साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा गया और अधमरी हालत में छोड़ दिया गया। मारपीट में घायल सेल्समैन बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के फर्द बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
