Political Misconduct Public Outrage
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा

बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा गिरिडीह के मकतपुर रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान में रविवार रात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु और उनके समर्थकों द्वारा दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन विक्की कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज की और उसे बेरहमी से पीटते हुए दुकान से बाहर सड़क तक घसीटकर ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल सेल्समैन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के फर्द बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 118/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read More...

Advertisement