Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
गिरिडीह के जमुआ बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले और लगातार बढ़ती महंगाई (पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम) के खिलाफ जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव मनोवर हसन बंटी और RYA पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
गिरिडीह: पुरे देश में बढ़ते पेट्रोल, डीज़ल एवं गैस दाम के साथ साथ NEET परीक्षा पेपर लिक मामले को लेकर देश भर में भारी आक्रोश है। इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले जमुआ बाजार में मार्च निकाल कर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमे जमुआ प्रखंड सचिव भाकपा माले मनोवर हसन बंटी, इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत यादव जी जमुआ प्रखंड उपाध्यक्ष बब्बन शेख RYA, रामरतन वर्मा, भागीरथ पंडित, लखन हांसदा, अरुण विद्यार्थी, पंचानंद ओझा, जिला कमेटी से असगर अली, अजमी आलम, शाहनवाज इमाम, फखरुद्दीन अंसारी, बशीर अंसारी, सुरेंद्र राय, सद्दाम, बासुदेव ठाकुर रामेश्वर ठाकुर, रामचंद्र सिंह, रिझा महतो, अबूबकर राजा, धानेश्वर जी, संजय वर्मा दर्जनों लोग शामिल हुए।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
