Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
घटिया सामग्री के इस्तेमाल से स्थानीय लोग नाराज
धनबाद के बाघमारा नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 1 के डॉक्टर पाड़ा में चल रहे नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वार्डवासियों का आरोप है कि संवेदक द्वारा मानकों को ताक पर रखकर चिमनी ईंट की जगह बांग्ला भट्ठा की डी-ग्रेड ईंटों, घटिया बालू और कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। जूनियर इंजीनियर की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर संवेदक मनमानी कर रहा है, जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने निगम से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
बाघमारा: नगर निगम के वार्ड संख्या 1 अंतर्गत डॉक्टर पाड़ा में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। जहां उच्च गुणवत्ता वाले चिमनी भट्टा ईंटों का उपयोग होना चाहिए, वहां संवेदक द्वारा बांग्ला भट्टा के डी-ग्रेड ईंट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा निम्न गुणवत्ता के बालू और कम मात्रा में सीमेंट घोल इस्तेमाल किए जाने की शिकायत भी सामने आई है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
