Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

प्रभावित क्षेत्रों में नियमित चलेगा डोजरिंग अभियान

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
(फ़ोटो)

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार की मौजूदगी में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिकारीपाड़ा और गोपीकांदर सहित विभिन्न प्रखंडों में अवैध कोयला व खनिज खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित डोजरिंग, संभावित स्थलों पर छापेमारी और प्रतिदिन सघन वाहन जांच अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया गया।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अवैध कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से डोजरिंग अभियान चलाया जाए तथा सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। विशेष रूप से शिकारीपाड़ा एवं गोपीकांदर प्रखंडों में सघन निगरानी अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि पूर्व के वर्षों में डोजरिंग के माध्यम से ध्वस्त की गई अवैध खदानों की वर्तमान स्थिति पर भो नजर रखें। साथ ही संभावित अवैध खनन स्थलों की पहचान कर नियमित छापेमारी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के सभी प्रखंडों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लीज क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार का खनन करने वाले व्यक्तियों एवं समूहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने वाहन जांच अभियान को और अधिक सघन एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन

बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण हेतु प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए तथा समन्वित कार्रवाई के माध्यम से इस पर प्रभावी रोक लगाई जाए। बैठक में सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ