Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण

Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
(फ़ोटो)

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अबुआ आवास योजना की धीमी प्रगति को लेकर दक्षिणजोल, गोविन्दपुर, पथरा, सालतोला और सादीपुर के पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही 15वीं वित्त आयोग से खराब शौचालयों, चापाकलों की मरम्मति और पीएम कुसुम योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

रानीश्वर: प्रखण्ड सभागार भवन में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में "प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति'' की बैठक आयोजित किया गया। अबुआ आवास योजना अन्तर्गत प्राप्त किस्त की राशि के अनुरूप कार्य कराते हुए जियो टैग करने का निदेश सभी पंचायत सचिव को दिया गया और साथ ही आवास को पूर्ण कराने का निदेश भी दिया गया। इसी क्रम में दक्षिणजोल, गोविन्दपुर, पथरा, सालतोला और सादीपुर पंचायत में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने के कारण संबंधित पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण किया गया। 

अबुआ आवास योजना में मनरेगा के तहत लाभुको का डिमाण्ड देने का निदेश दिया गया ताकि मजदूरी की राशि भी प्राप्त हो सके। 15वीं वित्त के तहत पंचायतों में अनाबद्ध और आबद्ध मद में प्राप्त राशि से योजनाओं का क्रियान्वयन अविलंब पूर्ण कराते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने का निदेश दिया गया। 15वीं वित्त के आबद्ध मद से विद्यालयों और आँगनबाड़ी केन्द्रों में खराब शौचालय की मरम्मति तथा आवश्यकता अनुसार नये शौचालय निर्माण करने का निदेश सभी पंचायत सचिवो को दिया गया तथा पंचायतों में खराब चापाकल/जलमीनार का नियमित रूप से मरम्मति कराने का निदेश भी सभी पंचायत सचिव को दिया गया। 

साथ ही 15वीं वित के तहत संचिकाओ, रोकड़ पंजी, योजना पंजी, भण्डार पंजी आदि का भी संधारण ससमय और नियामानुसार करने का निदेश सभी पंचायत सचिव को दिया गया। इसके अतिरिक्त पी०एम०कुसुम योजना के तहत भी अधिक से अधिक लाभुकों का आवेदन ऑनलाइन कराने का निदेश प्रभारी कृषि पदाधिकारी एवं प्रखण्ड तकनीकि प्रबंधक को दिया गया।

उक्त बैठक में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जे०एस०एल०पी०एस०, प्रखण्ड समन्वयक आवास/जे०एस०एल०पी०एस०/ एस०बी०एम/लघु कुटीर उघोग, प्रखण्ड तकनीकि प्रबंधक (ए०टी०एम०/ बी०टी०एम०), सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पति के दीर्घायु होने की अखंड कामना: सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ