Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
भागा मस्जिद पट्टी निवासी मोहम्मद कायदे आजम शिकार
धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागा मस्जिद पट्टी निवासी मोहम्मद कायदे आजम साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। शातिर साइबर अपराधियों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का अनाधिकृत इस्तेमाल कर फ्लिपकार्ट के जरिए 70,464 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। फ्लिपकार्ट से संपर्क करने पर आरोपी का नाम जामताड़ा निवासी राहुल कुमार सामने आया है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर जोरापोखर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनबाद: जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा मस्जिद पट्टी निवासी मोहम्मद कायदे आजम साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर फ्लिपकार्ट के माध्यम से 70,464 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत जोरापोखर थाना में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दर्ज शिकायत में कायदे आजम ने बताया कि 14 मई की रात उनके मोबाइल नंबर पर अचानक क्रेडिट कार्ड से संबंधित ओटीपी का मैसेज आया। इसके तुरंत बाद खाते से पैसे कटने का संदेश मिला। कुछ देर बाद बैंक अधिकारियों ने फोन कर ट्रांजेक्शन की पुष्टि करनी चाही, जिस पर उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की खरीदारी नहीं की है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
