Koderma News: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पोर्टल शुरू, उपायुक्त और एसपी ने खुद को किया रजिस्टर

1 मई से 15 मई 2026 तक सक्रिय रहेगा विशेष जनगणना पोर्टल

Koderma News: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पोर्टल शुरू, उपायुक्त और एसपी ने खुद को किया रजिस्टर
(फ़ोटो)

कोडरमा जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने स्वयं विशेष पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना कर इस अभियान का शुभारंभ किया। आम नागरिकों के लिए यह पोर्टल 01 मई से 15 मई 2026 तक खुला रहेगा। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस सरल और सुगम डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग कर देश की जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

कोडरमा: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आम नागरिकों के लिए पहली बार स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। यह सुविधा विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। इसी क्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने उक्त पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना किया। 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं विशेष पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी पोर्टल पर जाकर स्व-गणना करें और भारत की जनगणना 2027 प्रक्रिया में सहभागी बनें। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुगम है तथा कुछ ही मिनटों में पूर्ण की जा सकती है। 

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने भी अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 की प्रक्रिया में शामिल होकर एक जागरूक नागरिक का दायित्व निभाएं तथा विशेष पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना करें। इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला समन्वयक अक्षय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट