Koderma News: ध्यान से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, ध्यान से हृदय रोगों से होता है बचाव  

गुरु भक्तों ने प्राप्त किया सौभाग्य: शास्त्र अर्पण और पाद प्रक्षालन की रस्म

Koderma News: ध्यान से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, ध्यान से हृदय रोगों से होता है बचाव  
(फ़ोटो)

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित दिगंबर जैन नया मंदिर में मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए ध्यान को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने वैज्ञानिक शोधों का हवाला देते हुए कहा कि नियमित ध्यान से न केवल मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि करोड़ों प्रकार के रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

कोडरमा: समाधिस्थ जैन संत परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 5 मई 2026 को प्रातः काल  की बेला में श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया में श्री जी का बृहद अभिषेक, शांतिधारा गुरु भक्तों के द्वारा की गई इसके बाद विशेष मांगलिक क्रियाएं,श्री जी की पूजन आदि कार्य संपन्न हुई। 

इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री 108 भावसागर जी महाराज ने कहा कि, ध्यान के माध्यम से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है 5 करोड़ 68 लाख 99584 प्रकार के रोग ठीक होते हैं, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया है ध्यान है इसके माध्यम से तन, मन, वचन जीवन आत्मा स्वस्थ्य हो जाती है। 

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी ध्यान के लाभ मानता है। नियमित ध्यान से शरीर पर  सकारात्मक प्रभाव दिखते हैं, एम्स और हार्वर्ड के शोध बताते हैं कि रोज 15 मिनट ध्यान करने से कोर्टिसोल हार्मोन घटता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है।  ध्यान से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय गति सामान्य होती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी ध्यान को हृदय रोगों से बचाव में सहायक मानता है। अनिद्रा के रोगियों पर हुए अध्ययनों में पाया गया कि माइंडफुलनेस ध्यान से नींद की गुणवत्ता 60% तक सुधरती है। ध्यान से शरीर में टी-सेल्स बढ़ती हैं, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है।  
 

नियमित अभ्यास से दिमाग का प्री-फ्रंटल कॉर्टेक्स सक्रिय होता है, जिससे फोकस और याददाश्त बढ़ती है। ध्यान से ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपामाइन बढ़ते हैं, जो खुशी देते हैं। इस तरह अध्यात्म और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। ध्यान स्वस्थ जीवन की कुंजी भी है।  सुबह 10-20 मिनट मौन से बैठें, श्वास देखें । जब मन भीतर शांत होगा, तभी तन भी स्वस्थ रहेगा।  
इस अवसर पर  गुरुदेव के हाथों में महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग ने शास्त्र अर्पण ओर पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया।

Read More.. Koderma News: अनुशासन और एकता से राष्ट्र निर्माण का संदेश दे रहा एनसीसी प्रशिक्षण शिविर

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी