Giridih News: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ समाधान

जनता की समस्याओं को सुनना व समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है: उपायुक्त

Giridih News: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ समाधान
(फ़ोटो)

गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भूमि विवाद, बिजली-पानी, आवास और पेंशन से संबंधित 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए और समस्याओं का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

गिरिडीह: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है। जनता की समस्याओं को सुनना व समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। 

जनता दरबार कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता दरबार में लगभग 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें बिजली विपत्र, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और जनसुविधा से संबंधित विषय प्रमुख रहें। 

Read More.. Giridih News: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता व त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। 

Read More.. Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया। 

Read More.. Bokaro News: राज्य टॉपर छोटी कुमारी को मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया सम्मानित

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी