Koderma News: मलकोको के जंगल में मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

महिला थाने में पति के विरुद्ध पहले ही दर्ज करा चुकी थी मामला

Koderma News: मलकोको के जंगल में मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
(फ़ोटो)

कोडरमा थाना अंतर्गत मलकोको गांव के जंगल में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय शकुंतला देवी का शव बरामद किया गया। मृतका नवलशाही के धुमाडीह की रहने वाली थी और पिछले दो महीने से लापता थी। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है, जिसमें प्रेमी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त महिला के पास मिले मोबाइल पर आई एक कॉल के जरिए की और अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोडरमा: मलकोको गांव मे मंगलवार की सुबह महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी शकुंतला देवी (40, पति सुनील ठाकुर) के रुप में की गई है। मलकोको गांव के कुछ लोग मंगलवार की सुबह जब टहलने के लिए गांव से जंगल की ओर जा रहे थे तब उन्हें एक महिला का शव वहां दिखाई दिया। सूचना पाकर मलकोको के ग्रामीण भारी संख्या में वहां एकत्रित हो गए। 

कोडरमा पुलिस भी खबर पाकर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त में जुट गई। इस दौरान उक्त महिला के मोबाइल पर एक कॉल आया जिसे पुलिस द्वारा रिसीव कर फोन करने वाले व्यक्ति से महिला के संबंध में जानकारी ली गई और उसे इस मामले की जानकारी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला 2 महीने पहले ही अपना घर छोड़ कर लापता थी। 

बताया जाता है कि उक्त महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसके बाद उक्त महिला द्वारा महिला थाने में अपने पति के विरुद्ध शिकायत की गई थी। वहीं महिला द्वारा यह बताया गया था कि वह कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा के रहने वाले किसी लड़के के साथ  प्रेम करती थी, इसलिए वह अपने पति को छोड़ कर उसके साथ रहने लगी थी। उक्त महिला के प्रेमी के घर वालों ने महिला को अपनाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद महिला के प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद महिला इधर-उधर भटकने लगी थी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी