Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर IV का शुभारंभ

फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और वेपन ट्रेनिंग से लैस होंगे कैडेट्स

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर IV का शुभारंभ
(फ़ोटो)

कोडरमा के बागीटांड में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का शानदार शुभारंभ हुआ। सेना मेडल विजेता कर्नल विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 650 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के पहले दिन बायोमेट्रिक उपस्थिति और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। 6 मई से शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण सत्र में कैडेटों को वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल और फील्ड क्राफ्ट जैसे सैन्य कौशल सिखाए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।

कोडरमा: बागीटांड स्थित 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का शुभारंभ हुआ। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार , सेना मेडल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के प्रथम दिन झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 650 एनसीसी कैडेटों का आगमन हुआ। आगमन के पश्चात कैडेटों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कार्य ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, एलडीसी सोहित कुमार सिंह एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कैडेटों के कैंप फॉर्म, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की गहन जांच की गई। तत्पश्चात सभी कैडेटों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई तथा उनके रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इस शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से 6 एनसीसी अधिकारी एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर भी भाग ले रहे हैं। शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार एवं सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी के नेतृत्व में कैडेटों के आवास, बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

शिविर के प्रशिक्षक दल में सूबेदार चंपा मुरमू, सूबेदार आर.एन. हेंब्रम, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार आदित्य मिश्रा, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार विकास कुमार सिंह एवं हवलदार रितेश कुमार शामिल हैं। इनके द्वारा 6 मई से कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं टेंट पिचिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Read More.. Koderma News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा-11 सत्र का शुभारंभ

इसके अतिरिक्त 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार एवं सहायक सोहित कुमार सिंह भी शिविर के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर कैडेटों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read More.. Koderma News: ध्यान से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, ध्यान से हृदय रोगों से होता है बचाव  

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट