पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 साल से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार
29 अप्रैल 2024 को हुई थी संतोष प्रसाद की हत्या
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में हुए संतोष प्रसाद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी रजनीश कुमार उर्फ छोटे सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के संतोष प्रसाद हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब एक साल से पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार चल रहे आरोपी रजनीश कुमार उर्फ छोटे सिंह को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले में छत्तरपुर पुलिस ने बताया कि घटना 29 अप्रैल 2024 की है, जब छतरपुर निवासी संतोष प्रसाद (पिता स्व. गनौरी साव) को गर्ल्स स्कूल के मुख्य गेट के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 74/24 दर्ज कर जांच शुरू की थी।



