Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित

नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को किया गया सम्मानित

Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित

Chhatarpur में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री Radha Krishna Kishore ने विकास, teamwork और नगर के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया।

पलामू: छत्तरपुर नगर पंचायत  भवन के सभागार में  नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी,उपाध्यक्ष, नगर कर्मियों व वार्ड पार्षदों द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर विधायक राधा राधा कृष्ण किशोर को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान छत्तरपुर नगर पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी वार्ड पार्षदों का सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद  के साथ ही विकास का मास्टर प्लान बनाकर  नगर आवास विभाग तक उसका कॉपी भेजे। विकास में जहाँ भी परेशानी होगी। वहां हमलोग कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा की पीएम आवास योजना नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। वही सम्मान समारोह के अवसर पर स्थानीय विधायक सह वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य करने का आश्वासन  दिया। उन्होंने सभी पार्षदों को अपने अपने वार्ड में बेहतर काम करने के लिए आह्वान किया। साथ ही नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चुनमुन, कार्यपालक पदाधिकारी,उपाध्यक्ष मनजीत कुमार यादव,नगर कर्मियों व पार्षद के साथ कदम से कदम मिलाकर और उनके  सहयोग से विकास के मानचित्र पर नगर पंचायत को ले जाने की अपील की गई।

मंत्री ने अपने संबोधन में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें जनता का जो स्नेह मिला है, वह सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि छतरपुर को खुशहाल और विकसित नगर बनाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छतरपुर का विकास किसी की कृपा से नहीं, बल्कि जनता के संघर्ष और आंदोलन का परिणाम है। अनुमंडल और नगर पंचायत का गठन भी लंबे प्रयासों के बाद संभव हुआ।

अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं 

मंत्री ने बताया कि उनके कार्यकाल में: जर्जर सड़कों का निर्माण कराया गया, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाई गई। छतरपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना हुई शहर में प्रकाश व्यवस्था सहित कई विकास कार्य किए गए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। मंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अब तक छतरपुर के विकास के लिए कोई ठोस रोडमैप या ब्लूप्रिंट तैयार नहीं किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि:
“प्रशासन, जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत मिलकर काम नहीं करेंगे तो विकास अधूरा रह जाएगा।” साथ ही अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे विकास के प्रति गंभीर नहीं हैं, तो यहां कार्य करने का कोई औचित्य नहीं है। टीम वर्क और जिम्मेदारी पर जोर उन्होंने कहा कि छतरपुर अब शांति और विकास की राह पर है, इसलिए इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है। विकास केवल टीम वर्क से ही संभव है।
 
 भावुक संदेश, मंत्री ने कहा

“छतरपुर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि हमारी मां है। हम इसे उदास नहीं देख सकते।”उन्होंने नगर पंचायत से स्पष्ट विकास योजना बनाने की अपील की और भरोसा दिलाया कि संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

 नगर अध्यक्ष ने रखी मांग 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ चुनमुन ने नगर पंचायत के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से छतरपुर को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी फैज़र रहमान, उपाध्यक्ष चंदीप यादव, सिटी मैनेजर मूर्तजा अंसारी, वरिष्ठ नेता अरुण सिंह, धनंजय प्रसाद, वार्ड प्रतिनिधि दीपक कुमार, सुनील यादव, लेखपाल सूरज कुमार, अशोक सोनी, राजीव कुमार, अजय कुमार, रविंद्र पासवान, सेवक यादव, उमेश यादव, शीतल यादव, पिंकू कुमार, बब्लू कुमार सहित नगर पंचायत के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना
डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न