Sahebganj News: HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध

14 से 15 वर्ष की किशोरियों को दी जा रही है जीवन रक्षक एचपीवी (HPV) वैक्सीन

Sahebganj News: HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध
(फोटो)

साहिबगंज जिले में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। DDC सतीश चंद्रा और सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगवाकर इस तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत की। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे घर-घर जाकर पात्र किशोरियों की पहचान करें और अभिभावकों को जागरूक करें ताकि सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।

साहिबगंज: जिले में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय भव्य शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरिमामय वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा एवं सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को HPV वैक्सीन देकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। बता दें कि यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी तीन माह तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जाएगा।   

उद्घाटन के पश्चात 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को HPV वैक्सीन देकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी तीन माह तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जाएगा, जिससे लक्ष्यित आयु वर्ग की प्रत्येक पात्र बालिका को लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसी भी पात्र बालिका को टीकाकरण से वंचित नहीं रहने देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर जाकर पात्र बालिकाओं की पहचान करने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा टीकाकरण से जुड़े सभी भ्रम और आशंकाओं को दूर करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को अनिवार्य रूप से HPV वैक्सीन दिलवाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति से बचते हुए अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।

इस अवसर पर जिला आयुष पदाधिकारी, डीआर सीएचओ डॉ. किरण माला, एमओआईसी डॉ. महमूद आलम, डॉ. अमित कुमार, डीपीएमयू टीम, जिला आरसीएच सहायक आदित्य कुमार, भीसीसीएम, बीपीएमयू, अन्य स्वास्थ्य कर्मी, विद्यालय के प्राचार्य, छात्राएं, आम नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, एनजीओ एवं डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More.. एक सप्ताह बाद नौका सेवा पुनः बहाल, साहिबगंज-मनिहारी आने-जाने वालों यात्रियों में खुशी

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल